फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angered by lack of work, blocked the road

Kaithal News: काम न होने से नाराज, लगाया जाम

Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angered by lack of work, blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड पर महाराजा सूरजमल जाट खेल मैदान में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अचानक इसे स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी मिलने पर नाराज लोगों ने जाट खेल मैदान के आगे करनाल-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर मनाया। जाम करीब आधे घंटा चला।


इस दौरान लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थगित होने की कोई सूचना नहीं दी गई, इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। वे दूरदराज से हाथों में कागजात लेकर इस उम्मीद के साथ आए थे कि उनका काम हो जाएगा, लेकिन यहां आकर मायूस हाथ लगी। अंतत: उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। विभिन्न गांव से आए लोगों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन के विभिन्न अधिकारी उनकी जन समस्याओं का समाधान करेंगे, लेकिन समाधान तो हुआ नहीं, उल्टा उनको परेशानी जरूर हो गई। इसके चलते वह जाम लगाने पर मजबूर हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुचे। इसके बाद पुलिस ने लोगो को समझाते हुए शांत किया। लोगों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed