फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angered by electricity problem, he blocked the road

Kaithal News: बिजली समस्या से नाराज हो लगाया जाम

Sun, 07 Jul 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Angered by electricity problem, he blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली समस्या से स्थानीय लोग आजिज आ गए हैं। लगातार कट और कम आपूर्ति से नाराज कस्बावासियों और किसानों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।

जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी व बिजली बोर्ड के एसडीओ आशीष गौतम ने किसानों को उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया और करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


किसान हरि किशन तनेजा, नरेश गौतम, पलविंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, राज कुमार, अन्नु मदान, शेर सिंह पम्मा, गुरमेल, लखविंद्र सिंह, काबल सिंह, प्रगट सिंह, प्रीतपाल व अन्य ने बताया कि सीवन बिजली बोर्ड से सीवन व अस्पताल फीडर हैं जिन पर 24 घंटे वाली लाइट नहीं है। इन दोनों फीडरों पर पैट ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, लेकिन वह काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चलाने के लिए कर्मचारी नहीं है। इस कारण से डेरों को न तो सिंगल फेस लाइट मिल पा रही है और न ही पूरी लाइट मिल पाती है। डेरों में रहने वाले लोगों को कारण से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज किसानों का कहना था कि गर्मी का मौसम है और मच्छरों की भरमार है। ऐसे में बिना बिजली के रहना बहुत कठिन है। बिजली बिजली के न तो पेयजल उपलब्ध हो पाता है और न ही पशुओं के लिए ही पानी मिल पाता है। इसके लिए वह कई बार निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


कई बार वह विभाग से गुहार लगा चुके हैं कि उनके लंबित कार्यों को पूरा किया जाए और कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाए, लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया। इसी से त्रस्त हो कर उन्होंने यह कदम उठाया और कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed