फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25,000 devotees from the district will travel to Panipat for the Sant Nirankari Samagam

Kaithal News: संत निरंकारी समागम में पानीपत जाएंगे जिले के 25 हजार श्रद्धालु

Tue, 06 Oct 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
25,000 devotees from the district will travel to Panipat for the Sant Nirankari Samagam
समागम स्थल पर सेवा करते निरंकारी सेवादार।प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक पानीपत के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होने जा रहा है। समागम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। जिले की विभिन्न शाखाओं से हजारों सेवादार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। जिले से 25 हजार श्रद्धालुओं के समागम में पहुंचने की संभावना है।
संत निरंकारी मिशन ब्रांच यमुनानगर संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि सेवादल सदस्य समागम स्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ कैंटीन सहित विभिन्न सेवाओं में सहयोग करेंगे। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी रमित के सान्निध्य में होने वाले समागम का इस वर्ष का विषय जागृति रखा गया है। समागम स्थल पर निर्माण कार्य, शामियाने लगाने, स्वच्छता, पेयजल और भोजन व्यवस्था से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है। विभिन्न आयु वर्ग के श्रद्धालु निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में योगदान दे रहे हैं। संयोजक ने बताया कि समागम का उद्देश्य प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानव एकता का संदेश देना है। श्रद्धालुओं के अनुसार सेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सतगुरु के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। सेवा कार्यों में जुटे सेवादारों में उत्साह बना हुआ है और समागम को लेकर श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed