फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Depot holders protest after not receiving commission for four months

Kaithal News: चार माह से कमीशन नहीं मिलने पर डिपो धारकों का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Depot holders protest after not receiving commission for four months
जिला सचिवालय पहुंचे डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के पदा​धिकारी सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और डिपो धारकों ने सोमवार को जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। डिपो धारकों ने पिछले चार माह से कमीशन का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने डीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। डीडीपीओ ने एसोसिएशन को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से करीब चार माह पहले डिपो धारकों का बकाया कमीशन जारी कर दिया गया था। यह राशि लाभार्थियों को राशन वितरित करने के लिए कॉन्फेड एजेंसी यमुनानगर को भेजी गई थी, लेकिन अब तक डिपो धारकों के खातों में कमीशन नहीं पहुंचा है। इससे डिपो धारकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली बिल, दुकान का किराया और अन्य खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। गेहूं में नमी आने से राशन खराब होने का खतरा भी रहता है। डिपो धारकों ने मांग की कि कॉन्फेड और कॉरपोरेट स्टोर के बीच लेनदेन का लिखित विवरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसकी कितनी देनदारी है और कमीशन भुगतान में देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो धारकों ने आरोप लगाया कि राशि सरकार और कॉन्फेड के खातों में पहुंच चुकी है, इसके बावजूद भुगतान रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कमीशन में और देरी होती है तो बकाया राशि ब्याज सहित दी जाए। सुशील मित्तल ने राशन वितरण के दौरान फिंगरप्रिंट स्कैन की प्रक्रिया में आ रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया। राशन लेने के लिए कई बार फिंगरप्रिंट स्कैन कराना पड़ता है, जिससे लंबी लाइन लग जाती है। उन्होंने एक बार स्कैन की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed