{"_id":"6647ed1588971ba6b20b0784","slug":"anger-erupted-over-not-getting-drinking-water-kaithal-news-c-18-1-knl1004-391904-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेयजल न मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेयजल न मिलने पर फूटा गुस्सा
Sat, 18 May 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। भीषण गर्मी में पेयजल न मिलने से नाराज लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा तो उन्होंने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। शुक्रवार को सुभाष कॉलोनी, कुलवंत नगर व गोगा माडी कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आधे घंटे जाम के दौरान मुख्य मार्ग पर काफी समय आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान स्कूलों की बसों के साथ-साथ अन्य वाहन पुलिस स्टेशन के पीछे से आवासीय गलियों से होकर निकले। बाद में आश्वासन मिलने के बाद लोग मान गए।
पानी न मिलने से नाराज विद्या, राजो व मुक्ति सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से उन लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा। यदि कभी सरकारी नल में पानी आता है तो वह किसी भी सूरत में पीने लायक नहीं होता। वह पानी इतना गंदा व बदबूदार होता है कि उससे तो नहाया भी नहीं जा सकता। उनका कहना था कि नगरों में पानी के लिए लोग पूरी तरह से जनस्वास्थ्य विभाग पर आश्रित रहते हैं। भूमिगत जल इतना खराब है कि उसे पीया ही नहीं जा सकता। पेयजल का और कोई स्रोत भी नहीं है। समस्या को लेकर वे लोग बार-बार जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा चुके हैं पर सुनवाई ही नहीं होती।
नाराज लोगों ने कहा कि परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। कलायत में रेलवे रोड पर पेयजल संकट को लेकर लगाए गए जाम के दौरान मुख्य मार्ग पर आवाजाही काफी समय प्रभावित रही। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सडक़ पर लकड़ी की बल्लियों, खाली ड्रम और अन्य टूटे-फूटे सामान के साथ जाम लगाया गया था। विरोध स्वरूप महिलाएं सड़क के बीचो-बीच कुर्सी जमा कर बैठ गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन असफल रही। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच स्कूलों की बसों के साथ-साथ अन्य वाहन पुलिस स्टेशन के पीछे से आवासीय गलियों से होकर निकले। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के उप मंडल अभियंता इंद्राज पंवार ने बताया कि पेयजल समस्या के निवारण के लिए निरंतर अभियान जारी है। प्रदर्शनकारियों को स्वच्छ जल का आश्वासन मिलने पर नाराज लोगों ने जाम खत्म कर दिया। एसडीओ ने कहा कि पेयजल सप्लाई से संबंधित समस्याओं को लेकर गठित कमेटी गतिशील है।