फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers, helpers got a gift

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मनोहर सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers, helpers got a gift
कैथल। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ मेें प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सौगात दी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स को रिटायरमेंट पर एक लाख और आंगनबाड़ी सहायकों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 31 दिसंबर, 2021 को रिटायर होने वालों को इसका लाभ मिलेगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति के लिए नई नीति बनेगी। प्रदेश में आंगनबाड़ी के साथ-साथ क्रेच भी खोले जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को किराए के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार और शहरी क्षेत्र में चार हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करने वालों को 1000-1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को हटाया नहीं जाएगा। मानदेय में वर्ष 2019-20 और 2020-21 दो साल का एरियर भी दिया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स को आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना होने की स्थिति में 2 लाख का लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed