फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ancient Kapil Muni Sarovar illuminated by five thousand lamps.

Kaithal News: पांच हजार दीपों से जगमगाया प्राचीन कपिल मुनि सरोवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ancient Kapil Muni Sarovar illuminated by five thousand lamps.
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व अन्य। संवाद
कलायत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर कलायत के प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजन किया गया। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 5 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने की। कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के संयोजन में आयोजित दीपमाला से सरोवर घाट का दृश्य मनमोहक हो गया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा धार्मिक स्थल जगमगा उठा और कपिल मुनि सरोवर की सुंदरता में आध्यात्मिक रंग भर गया। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर कलायत में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलायत में भाजपा द्वारा तय रूप रेखा अनुसार हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत चहल व श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज में डाॅ. प्रीतम कौलेखां की अगुवाई में आशीर्वाद का दीया रोशन किया गया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व अन्य। संवाद

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed