फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An attempt to put a car on the police by breaking the barricade

बैरिकेड तोड़ पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
An attempt to put a car on the police by breaking the barricade
19-कैथल। पुलिस पर गाडी चढाने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ़तार - फोटो : Kaithal
कैथल। जींद रोड बाईपास पर दो-तीन मई की रात को बैरिकेड तोड़कर पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। इनकी पहचान पहचान बोपर जिला संगरूर पंजाब निवासी विकास, राहुल, दीपक व खनौरी खुर्द जिला संगरूर निवासी मीत के रूप में हुई। इन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि जींद बाईपास नाका इंचार्ज एसआई शील कुमार की शिकायत के अनुसार घटना दो मई की रात की है। जींद बाईपास नाका पर नियुक्त स्टॉफ को कंट्रोल कक्ष के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की इनोवा गाड़ी में चार युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। गाड़ी को राउंडअप किया जाए। इस सूचना पर नाका इंचार्ज एसआई शील कुमार ने अपनी पुलिस टीम सहित जींद बाईपास पर बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद खनौरी बाईपास की तरफ से आई इनोवा गाड़ी को टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकी नहीं। उसने स्पीड बढ़ाकर बैरिकेड को टक्कर मारी और फिर पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। इसके बाद वे फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने हर तरफ नाकाबंदी कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी की टीम ने सरकारी अस्पताल के पास चारों आरोपियों को इनोवा गाड़ी सहित काबू कर लिया गया। गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालकर पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर जाने से मारने का प्रयास करने के आरोप में थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed