फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ambulance driver swindled of 4.57 lakh on the pretext of securing a job with HKRN.

Kaithal News: एचकेआरएन में नौकरी दिलाने के नाम पर एंबुलेंस के चालक से ठगे 4.57 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver swindled of 4.57 lakh on the pretext of securing a job with HKRN.
कैथल। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर एंबुलेंस पर लगे चालक से 4 लाख 57 हजार 450 रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने राजौंद थाना में जाखौली निवासी संजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उससे 14 लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर किस्तों में रुपये लिए ओर बाद में व्हाट्सएप पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेज दिए।
विज्ञापन

गांव नंदकरण माजरा निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस पर चालक है। वर्ष 2018 में राजौंद अस्पताल में नौकरी के दौरान उसकी पहचान गांव जाखौली निवासी संजू से हुई थी। वह भी वहां पर ठेके पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता था। दिसंबर 2025 में आरोपी संजू ने उसे एचकेआरएन के माध्यम से नौकरी लगवाने का भरोसा देते हुए प्रति अभ्यर्थी 31 हजार 675 रुपये की मांग की। भरोसा कर उसने अपने 14 रिश्तेदारों की नौकरी के लिए अलग-अलग तिथियों में कुल 4 लाख 57 हजार 450 रुपये आरोपी के बताए गए खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार 7 जनवरी को आरोपी ने व्हाट्सएप पर सभी अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग लेटर भेज दिए लेकिन बाद में जांच में वे फर्जी निकले। किसी भी अभ्यर्थी की नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

राजौंद थाना प्रभारी हरपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed