फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegations of forcefully giving nano urea spray with fertilizer

Kaithal News: खाद के साथ नैनो यूरिया स्प्रे जबरदस्ती देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of forcefully giving nano urea spray with fertilizer
गुहला-चीका। भारतीय किसान यूनियन ने खाद विक्रेता पर किसान को यूरिया खाद के साथ जबरदस्ती नैनो यूरिया स्प्रे खाद देने का आरोप लगाया है। इस मामले में यूनियन के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने खाद देते हुए विक्रेता को मौके पर पहुंचे। किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष केवल संदरेहड़ी, जरनैल सिंह जैली, हरजिंद्र सिंह नंबरदार, काली अंटाल ने बताया कि एक खाद विक्रेता ने पटियाला रोड पर अपना गोदाम बनाया है, लेकिन यह गोदाम किसका है इसको लेकर ना तो कोई बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

न ही विक्रता कोई बिल दे रहा है। शनिवार को किसान राजू, प्रवीन व विक्रम यूरिया खाद लेने इस गोदाम में गए थे जहां पर खाद विक्रेता के करिंदे ने किसानों को हर तीन थैले यूरिया के साथ एक लीटर नैनो यूरिया लेने की शर्त रखी। खाद विक्रेता की इस शर्त के बाद इन किसानों ने किसान यूनियन के सदस्यों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुला लिया और पूरे मामले की जानकारी दी यूनियन के सदस्यों ने तुरंत कृषि विभाग के सदस्यों से मोबाइल पर संपर्क किया और उन्हें मौके पर आने को कहा। घंटों तक इंतजार करने के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष केवल सदरेहड़ी ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों व खाद विक्रेता में आपसी साठगांठ है। किसानों ने कहा कि यदि सोमवार को अधिकारियों ने इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं की तो किसान यूनियन विरोध करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. कर्मचंद ने कहा कि खाद विक्रेता किसी भी किसान को जबरदस्ती नैनो खाद नहीं दे सकता। किसान अपनी मर्जी से इसे ले सकता है। यदि नहीं लिया तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed