{"_id":"624205005d83f960c476c0de","slug":"all-work-will-be-online-from-gatepass-to-payment-kaithal-news-knl103197725","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडियों में तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडियों में तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
कैथल। मंडियों में इस बार भी किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। जिस किसान की फसल का ब्योरा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज होगा, उसी का मंडी में उपज ले जाने के लिए गेटपास बनेगा।
मार्केटिंग बोर्ड सहित खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड और अन्य खरीद एजेंसियां इस समय लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडर करने सहित अन्य तैयारियों में जुटी हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है कि इस बार भी 12 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 14 प्रतिशत तक नमी युक्त गेहूं ही खरीदा जाएगा। 14 प्रतिशत से अधिक नमीयुक्त गेहूं की खरीद नहीं होगी। जिले में अगौंध, अरनौली, बाबा लदाना, बड़सीकरी, बलबेहड़ा, बालू, बौपुर, भागल, भूसिया, डीग, ढांड, फर्शमाजरा, गोहरां, गुहला-चीका, गुहणा, हाबड़ी, जाखौली, कैलरम, कैथल, कलायत, कमहेड़ी, कांगथली, करोड़ा, कौल, क्योड़क, किठाना, पाड़ला, पाई, पूंडरी, राजौंद, रामथली, रसीना, सजूमा, सांघन, सेरहधा, सीवन, सोलू माजरा, टीक, बरटा, चक्कू लदाना सहित कुल 41 जगहों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि गेहूं की खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विस्तार अनाज मंडी में पेयजल के लिए नया बोर लगाया गया है। मंडियों में गेटपास सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल को सुखाकर ही मंडी में लाएं। ताकि उन्हें फसल बेचते समय परेशानी न हो। इस बार ऑनलाइन गेटपास उसी किसान का बनेगा, जिसकी फसल का विवरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज होगा।