{"_id":"6ad1167bb03b7310f50138d6","slug":"all-three-teams-of-dav-police-public-school-stood-first-in-the-road-safety-quiz-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156590-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क सुरक्षा क्विज में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की तीनों टीमें प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क सुरक्षा क्विज में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की तीनों टीमें प्रथम
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थी प्राचार्या अंजू गंभीर के साथ। विज्ञप्ति
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल के विद्यार्थियों ने पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 14 और 15 अक्तूबर को आयोजित क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की तीनों टीमों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की एक टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के स्तर-1 में स्कूल के दक्ष, पुलकित और विवेक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्तर-2 में हितांश, जस्मीत और अक्षय मलिक ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार स्तर-3 में मोहित, अंशुल और प्रियांशु की टीम भी प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्या अंजू गंभीर ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन में उनका पालन करना भी जरूरी है। यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर सड़क हादसों को रोका जा सकता है और कीमती जीवन बचाए जा सकते हैं।
ब्लॉक स्तर पर दक्ष, पुलकित और विवेक की टीम रही द्वितीय
15 अक्तूबर को आयोजित ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में स्तर-1 की टीम के दक्ष, पुलकित और विवेक ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या अंजु गंभीर ने प्रतिभागियों और शिक्षिका पूनम सिंह को बधाई दी।