फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All the work of air pollution due to rain

Kaithal News: बारिश से वायु प्रदूषण का काम तमाम

Sat, 02 Dec 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
All the work of air pollution due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बारिश होने सेे ठंड में भले इजाफा हुआ हो लेकिन वायु प्रदूषण खत्म हो गया है। शुक्रवार को एक्यूआई महज 40 दर्ज किया गया। यह स्तर अब सामान्य श्रेणी में है। दरअसल, प्रदूषण का स्तर 0 से 50 तक बहुत ही अच्छी श्रेणी में माना जाता है। इसमें मनुष्य के स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानि नहीं होती। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप भी निकली।

गौरतलब है कि दशहरे के बाद वायु प्रदूषण से लोग परेशान होने लगे। दीपावली के बाद तो प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था। पराली जलाने के मामले बढ़ने से प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए प्रशासन ने पांचवीं तक के स्कूल 10 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए थे। यही हालत अभी तक जारी रही।
विज्ञापन


बीते दिन बारिश होने के बाद यह अच्छी श्रेणी में आया है। दिनभर धूप भी निकली रही। बुजुर्गों ने दोपहर को पार्कों व घरों की छतों पर बैठकर धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि आगामी सप्ताह में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह शाम धुंध छाने के आसार है। धुंध रबी की फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed