फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All six posts of Tireman and five posts of Assistant Tireman at the depot are vacant.

Kaithal News: डिपो में टायरमैन के छह और सहायक टायरमैन के पांचों पद खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
All six posts of Tireman and five posts of Assistant Tireman at the depot are vacant.
कैथल। रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण बसों के रखरखाव पर असर पड़ रहा है। डिपो में टायरमैन के स्वीकृत नौ पदों में से छह लंबे समय से रिक्त हैं। ऐसे में केवल तीन नियमित टायरमैन ही 152 बसों के टायरों की जांच, मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं सहायक टायरमैन के पांचों स्वीकृत पद भी खाली होने से कार्य का दबाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी दूर करने के लिए डिपो प्रशासन फिलहाल आईटीआई के अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की मदद ले रहा है। हालांकि अनुभवी कर्मचारियों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है, क्योंकि बसों के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के लिए दक्ष कर्मियों की आवश्यकता होती है। इससे नियमित कर्मचारियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। डिपो में संचालित सभी बसों के टायरों की समय-समय पर जांच और मरम्मत सड़क सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सीमित स्टाफ के कारण उन्हें कई बार निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी करनी पड़ती है ताकि बसों का संचालन प्रभावित न हो। यात्रियों और कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि खाली पदों पर जल्द नियमित भर्ती की जाए। उनका कहना है कि पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध होने से बसों का रखरखाव बेहतर होगा, सेवाएं अधिक सुचारु रहेंगी और यात्रियों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर महीने कर्मचारी हो रहे सेवानिवृत्त
विभाग से लगातार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। इससे तकनीकी शाखा के साथ-साथ परिचालन व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है।


कर्मचारियों की कमी के बारे में मुख्यालय को अवगत करवा दिया गया है। जल्द नई भर्ती होने की उम्मीद है।- अनिल कुमार, वर्कशॉप मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed