फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'All-round development is the main objective'

‘चहुंमुखी विकास है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
'All-round development is the main objective'
53-गुहला चीका। जीत के बाद विजयी जुलुस में समर्थकों का अभिवादन स्वीकारते हुए पार्षद रेखा रानी। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। जजपा विधायक ईश्वर सिंह की पुत्रवधू डॉ. रेखा रानी ने अपनी जीत के बाद शहर का चहुंमुखी विकास को ही अपना मुख्य उद्देश्य बताया है। नवनिर्वाचित चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी का कहना है कि शहर में एक समान विकास करवाया जाएगा। सभी 17 वार्डों से जितने भी पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। उन सभी को साथ लेकर ही शहर का सुधार करने का कार्य किया जाएगा। एक-एक पार्षद से जानकारी प्राप्त कर उनके वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। रेखा ने कहा कि शहर की सुरक्षा के लिए हर चौक में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा। बग चीका में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। इसलिए शहर के विकास में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, चीका नगरपालिका के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही ऊषा रानी के पति नरेश ढांडे ने कहा कि इस चुनाव में बेशक वे हारे। इस हार में भी उन्हें जीत नजर आ रही है। नरेश ढांडे ने कहा कि गुहला चीका की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है। इसके लिए वे दिल से उनका आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

शहर के लोगों ने इतना प्यार दिया-तीसरे स्थान पर रही कैलाश कौर के ससुर व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते वीआईपी कल्चर को खत्म किया उसकी का नतीजा है कि आज शहर के लोगों ने उन्हें इतना मान सम्मान दिया है। बाजीगर ने कहा कि विधायक रहते उन्होंने चीका में करोड़ों रुपये के विकास करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed