फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All grain warehouses in the grain market will be investigated

कलायत में होगी गेहूं के गोदामों की जांच - एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
All grain warehouses in the grain market will be investigated
कलायत। कलायत अनाज मंडी में सामने आए मजदूरों के शोषण के मामले पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम सुशील कुमार ने इस मामले में पहले उपमंडल कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उसके बाद टीम के साथ अनाज मंडी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी सचिव अरविंद कुमार, मजदूरों व किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी अनाज गोदामों की जांच होगी।
विज्ञापन

इनमें एक-एक कट्टे और वाहन का पूरा विवरण लिया जाएगा। इस दौरान मजदूरों के हितों के लिए अनाज मंडी में श्रम अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए आरटीओ को भी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने अनाज मंडी के बाहर डाले गए अनाज की ढेरियों के अनुसार रिपोर्ट देने के आदेश सचिव को दिए। हैफड गोदाम में अनलोडिंग के दौरान जख्मी हुए मजदूर के उपचार के लिए डीएम की जिम्मेदारी लगाई गई।
विज्ञापन

जब मजदूरों को मार्केट कमेटी अरविंद सिंह का रवैया नागवार गुजरा तो एसडीएम सुशील कुमार ने साफ तौर से अधिकारी को अपना लहजा बदलने को कहा। गेट पास और दूसरे मामलों पर सचिव से नियंत्रण की एसडीएम ने जानकारी मांगी तो सचिव संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसडीएम ने कहा कि मंडी में हुई गेहूं की आवक और बिके हुए अनाज का विवरण कमेटी के पास अपडेट रहे। सचिव समय-समय पर किसान, मजदूर और व्यापारियों से बैठक करते हुए समस्याओं का निवारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed