फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All employe department Gave demand letter

सर्व कर्मचारी संघ ने अलग-अलग कार्यालयों में अधिकारियों मांग-पत्र सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
All employe department Gave demand letter
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान धर्म चन्द, जिला सचिव राजकुमार चहल, कैशियर रमेश कुमार व चेयरमैन ओम पाल भाल व पिथ्वी सिंह ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग तथा भवन एवं सड़क शाखा के विभागाध्यक्षों को पूरे प्रदेश के सभी अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस भयंकर महामारी के दौरान कर्मचारियों ने जी जान पर खेलकर अपनी ड्यूटीयां की हैं। वहीं सरकार की ओर से किसी कर्मचारी को कोई सुरक्षा किट मुहैया नहीं करवाई गई। उन्होंने मांग की है कि जो कर्मचारी जलापूर्ति, नहरों की देखभाल व सीवर सफाई का कार्य लगातार कर रहे हैं, तथा जनता को निर्बाध आपूर्ति दे रहे हैं। उन्हें भी कोरोना बीमा स्कीम में शामिल किया जाए। तीनों विभागों के कच्चे कर्मचारियों को काफी जगहों पर अभी भी कई कई महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। उन कर्मचारियों को अतिशीघ्र वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द निर्णय वापिस नहीं लिया तो सर्व कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed