फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Albendazole medicine will be given to 4.35 lakh adolescents.

Kaithal News: 4.35 लाख किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा

Sun, 19 Apr 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Albendazole medicine will be given to 4.35 lakh adolescents.
कैथल। जिले में 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के तहत बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें करीब 4.35 लाख बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के साथ-साथ 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलेभर में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, निजी शिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और ईंट-भट्ठों पर विशेष टीमों के माध्यम से दवा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न सके। जो बच्चे या किशोर 21 अप्रैल को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे उन्हें पांच मई 2026 को मॉप-अप राउंड के दौरान कवर किया जाएगा। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पेट में कीड़े होने से बच्चों में एनीमिया (खून की कमी), कुपोषण और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर एल्बेंडाजोल की खुराक देना बेहद जरूरी है, जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इसके महत्व के बारे में बताएंगी। श्रम विभाग की ओर से भट्ठों पर रहने वाले परिवारों के बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन



बॉक्स-
मुनादी करवा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा
अभियान बारे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुनादी करवा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस अभियान का लाभ उठा सकें। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। वे अपने बच्चों को इस अभियान के तहत दवा जरूर दिलवाएं। जिससे उन्हें कृमि संक्रमण से बचाया जा सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। यह अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास धवन, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed