फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Air pollution not normal, irritation in eyes

Kaithal News: सामान्य नहीं हुआ वायु प्रदूषण, आंखों में जलन

Wed, 15 Nov 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Air pollution not normal, irritation in eyes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिवाली के दो दिन बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर हल्का का कम हुआ है। जिले में सोमवार को 378 एक्यूआई था, जो मंगलवार दोपहर को घटकर 290 पर पहुंचा गया। हालांकि एक्यूआई अभी सामान्य श्रेणी में नहीं आया है। इससे शाम के समय लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई।
प्रतिबंध के बाद भी दिवाली पर लोगों ने साधारण पटाखे जमकर फोड़े है। इससे पटाखों का धुआं आसमान में घुल गया और एक्यूआई के स्तर में बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को यह थोड़ा कम हुआ है, हालांकि यह सामान्य श्रेणी में नहीं आया। लेकिन एक्यूआई कम होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और चारों ओर धुंधलापन रहा। दिनभर हल्की धूप निकली रही।
विज्ञापन

उधर, खेतों में बासमती धान की कटाई का कार्य जारी है। वहीं साथ साथ किसान गेहूं की बिजाई में भी जुटे हैं। किसानों का कहना है कि सुबह-शाम ठंडक होने लगी है। यह गेहूं बिजाई का उपयुक्त समय है। यदि अब बिजाई होती है और आगे धुंध पड़ी तो गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि बासमती धान की कटाई जारी है। एक सप्ताह के अंदर कटाई निपट जाएगी। गेहूं बिजाई का कार्य भी जारी है। अब कोई भी किसान पराली में या फसल अवशेष में आग नहीं लगाता। पटाखों के कारण दोबारा से प्रदूषण बढ़ा है। बारिश के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed