{"_id":"6aecbcf5f21f7f39ff041a42","slug":"aiming-for-100-percent-results-in-board-exams-the-department-has-categorized-schools-into-red-yellow-and-green-groups-based-on-their-pre-board-exam-performance-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157563-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत लाने का लक्ष्य, विभाग ने प्री-बोर्ड के परिणाम के आधार पर स्कूलों को रेड, येलो और ग्रीन श्रेणी में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत लाने का लक्ष्य, विभाग ने प्री-बोर्ड के परिणाम के आधार पर स्कूलों को रेड, येलो और ग्रीन श्रेणी में बांटा
विज्ञापन
स्कूलों का निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी। विभाग
कैथल। जिले के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर बनाने और शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। सितंबर और अक्तूबर में हुई प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर जिले के स्कूलों को रेड, येलो और ग्रीन तीन श्रेणियों में बांटा गया है। अब प्रत्येक विद्यार्थी के प्रदर्शन का विषयवार आंकलन कर उसकी जरूरत के अनुसार पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए स्कूल स्तर पर निगरानी टीमें बनाई जाएंगी, जो नियमित रूप से विद्यार्थियों की प्रगति पर नजर रखेंगी।
जिले में कुल 155 सरकारी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें 33 हाई स्कूल और 122 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। निर्धारित मानकों के अनुसार 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम वाले स्कूलों को ग्रीन, 50 से 80 प्रतिशत तक परिणाम वाले स्कूलों को येलो और 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूलों को रेड श्रेणी में रखा गया है। 10वीं कक्षा के 155 स्कूलों में तीन रेड, 35 येलो और 117 ग्रीन श्रेणी में हैं। वहीं 12वीं कक्षा के 122 स्कूलों में एक रेड, 22 येलो और 99 ग्रीन श्रेणी में शामिल हैं। इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर चार रेड श्रेणी के मामले हैं।
हर बच्चे का विषयवार रिकॉर्ड होगा तैयार
विद्यार्थियों के प्रदर्शन का पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक बच्चे के कुल अंकों के साथ अलग-अलग विषयों में मिले नंबर दर्ज होंगे। इसी आधार पर पता लगाया जाएगा कि कौन सा विद्यार्थी किस विषय में कमजोर है और उसे किस तरह की अतिरिक्त मदद की जरूरत है। रेड और येलो श्रेणी के स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनके लिए अलग निगरानी टीमें बनाई जाएंगी। टीमों के सदस्य नियमित रूप से स्कूलों का दौरा कर पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
हर सप्ताह होगी परीक्षा, जीरो पीरियड भी लगेंगे
विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए स्कूलों में जीरो पीरियड शुरू किए जाएंगे। हर सप्ताह परीक्षा लेकर बच्चों की प्रगति जांची जाएगी। डाइट कार्यालय की ओर से श्रेणी के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे, जिनमें शिक्षकों का सहयोग भी लिया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों की कमियों को पहचानने के लिए पहले सामान्य परीक्षा होगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार ओपन बुक परीक्षा भी करवाई जाएगी, ताकि बच्चे किताबों की मदद से विषयों को समझ सकें और उनकी तैयारी बेहतर हो।
पीयर ग्रुप से दूर होगी पढ़ाई की झिझक
एक कक्षा के विद्यार्थियों को भी प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक पीयर ग्रुप में एक मेधावी, एक औसत और एक कमजोर विद्यार्थी को शामिल किया जाएगा। इससे कमजोर बच्चों को अपने साथियों से सीखने और विषयों को समझने का अवसर मिलेगा। शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि कक्षा में पढ़ाई का समय प्रभावित न हो। स्कूल प्राचार्यों और शिक्षकों को भी इस पूरी योजना में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि प्री-बोर्ड में सामने आई कमियों को समय रहते दूर कर बोर्ड परीक्षाओं में जिले का हर स्कूल बेहतर परिणाम हासिल करे।
एक ही लक्ष्य रखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया जाए। इसको लेकर स्कूलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। उसी श्रेणी के अनुसार हर स्कूल और बच्चों को लेकर अलग रणनीति बनाई जाएगी। इसको त्योहारों के बाद स्कूलों में लागू किया जा रहा है। अगले कुछ ही महीनों में इसको जमीन पर लागू करते हुए लक्ष्य हासिल करना है।
- प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।