फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agrohadham is special, complete arrangements for the fair

Kaithal News: अग्रोहाधाम है खास, मेले के लिए पूरे इंतजाम

Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Agrohadham is special, complete arrangements for the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अग्रोहा धाम में 29 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर अग्रोहा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कैथल से काफी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग इस मेले में पहुंचेंगे, जिनके जाने के लिए अग्रोहा विकास ट्रस्ट की तरफ से पिहोवा चौक पर बस की व्यवस्था की है। यह जानकारी अग्रोहा विकास ट्रस्ट के जिला प्रधान रामकुमार बंसल ने जाखौली अड्डा पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि इस बार उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। वार्षिक मेले की वैश्य समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में श्रद्धालुओं के खाने-पीने व ठहरने के लिए प्रबंध किया हैं। बताया कि व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा, उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, महाभारत के अर्जुन फिरोज खान, युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, टीवी कलाकार सूरज थापर, भजन सम्राट अंजलि द्विवेदी आदि प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रचार सचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा धाम मेले में आने-जाने के लिए कैथल से फ्री बस सेवा पिहोवा चौक से सुबह चलेगी। इस मौके पर बीरभान जैन, धर्मवीर गर्ग, संजय मित्तल, अनिल गुप्ता, राजकुमार गाेयल, प्रवीण गर्ग, दीपचंद गर्ग, हैप्पी बंसल, नीतिश बंसल, प्रीतिश बंसल, सज्जन सिंगला, ललित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हिस्सों में है धाम

हिसार के पास स्थित अग्रोहा धाम पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसका निर्माण 1976 में शुरू हुआ था। इस धाम को तीन भागों में बांटा गया है। बीच वाला भाग मां लक्ष्मी और पूर्वी हिस्सा महाराजा अग्रसेन और पश्चिमी हिस्सा मां सरस्वती को समर्पित है। मंदिर के पिछले हिस्से में बारह ज्योर्तिलिंग से बना रामेश्वर धाम भी स्थित है. जिसमें एक सरोवर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed