फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agriculture: In Haryana, a farmer grew three and a half kilos of melon in his field

Agriculture: हरियाणा के किसान ने खेत में उगाया साढ़े तीन किलो का खरबूजा

Thu, 23 May 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 11:06 PM IST
सार

गर्मी जिस प्रकार से बढ़ती है खरबूजे की पैदावार भी बढ़ती है और खरबूजे में मिठास भी आती है। अभी खरबूजा का सीजन जोरों पर है।

विज्ञापन
Agriculture: In Haryana, a farmer grew three and a half kilos of melon in his field
किसान ने खेत में उगाया साढ़े तीन किलो का खरबूजा - फोटो : संवाद

विस्तार

वैसे तो हरियाणा के कैथल का सीवन का क्षेत्र खरबूजा व सब्जी के लिए बहुत प्रसिद्ध है और क्षेत्र के खरबूजे की खुशबू दूसरे प्रदेशों तक भी पहुंचती है। सीवन का खरबूजा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तक की मांग को पूरा करता है। उसका कारण भी है कि सीवन का जो वातावरण है वह खरबूजे की फसल के बिल्कुल अनुकूल है।

विज्ञापन


यही कारण है कि यहां के किसान नए-नए प्रयोग करते हैं और नए कीर्तिमान भी बनाते हैं। ऐसे ही गोबिंदपुरा गांव निवासी अंतरजीत नाम का प्रगतिशील किसान हैं। अमरजीत ने ने अपने खेत में तीन किलो 400 ग्राम का खरबूजा लगाया है। अंतरजीत सिंह बताते हैं कि वह हर वर्ष खरबूजे की काश्त करते हैं।
विज्ञापन


इस बार भी उन्होंने अपने खेत में 17 एकड़ भूमि में खरबूजा लगाया हुआ है। वैसे तो खरबूजे की बहुत सी किस्में हैं जो लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं क्योंकि यह मिठास में अधिक होती हैं। इस बार उन्होंने गोल्डन ग्लोरी किस्म का खरबूजा काश्त किया है। खरबूजे की फसल इस बार बहुत अच्छी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उनके खेत में जो खरबूजे पैदा हुए हैं उनके साइज और वजन बहुत अधिक हैं। अभी तक उन्होंने अपने खेत में से 3 किलो 400 ग्राम का खरबूजा निकाला है। व्यापारी खुद ही खेत में से आ कर खरबूजे की गाडिय़ां लोड करके ले जा रहे हैं। किसानों को मंडी में भी जाने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed