फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agricultural experts provided information on modern farming.

Kaithal News: कृषि विशेषज्ञों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Agricultural experts provided information on modern farming.
रसीना में किसानों को जागरूक करते कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक
पूंडरी। व्यापक प्रचार अभियान खेत बचाओ अभियान के तहत गांव रसीना में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र नाबार्ड के अधिकारियों एवं कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्राकृतिक खेती, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, धान की सीधी बिजाई और कृषि यंत्रों पर दिए जा रहे अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल से आए वैज्ञानिक डॉ. जसबीर ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत वर्ष में एक बार हरी खाद के लिए ढैंचा एवं मूंग की फसल लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। साथ ही किसानों से धान और गेहूं की फसलों में पराली न जलाने की अपील की। नाबार्ड से आए कृषि विशेषज्ञ पवन कुमार ने किसानों को अधिक से अधिक फलदार एवं औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

रसीना में किसानों को जागरूक करते कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक

रसीना में किसानों को जागरूक करते कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed