फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   advocate, pwd team, strike, kaithal

वकीलों ने पीडब्ल्यूडी टीम को लौटाया

Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
advocate, pwd team, strike, kaithal
धरने पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला बार एसोसिएशन व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा। बुधवार को भी बार एसोसिएशन के 8 पूर्व प्रधानों ने क्रमिक अनशन किया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा दी गई एक करोड़ की ग्रांट से विकास कार्य शुरू करने पहुंची पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को वकीलों ने वापस लौटा दिया। उधर, बार एसोसिएशन के प्रधान प्रतिनिधिमंडल के साथ बार काउंसिल के प्रधान से मिलने के लिए चंडीगढ़ गए हैं।
विज्ञापन


डीसी द्वारा दुर्व्यवहार और एसडीएम के रीडर द्वारा पुलिस में शिकायत दिए जाने के विरोध में वकीलों ने पिछले सप्ताह से राजस्व अदालतों का बहिष्कार कर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू किया हुआ था। दोनों अधिकारियों के तबादले की मांग को लेकर क्रमिक अनशन के साथ-साथ वकीलों ने बुधवार से न्यायिक अदालतों के कामकाज को भी ठप रखा। जिस कारण केसों के सिलसिले में अदालत में पहुंचे मुवक्किलों को वापस लौटना पड़ा। बुधवार को क्रमिक अनशन में पीएल भारद्वाज, रमेश गुप्ता, आरसी गोयल, सुभाष चुघ, केएल भारद्वाज, राजेंद्र ढुल, कांशी राम नैन और नफे सिंह बेरवाल शामिल थे। धरने को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि जब तक दोनों अधिकारियों का तबादला नहीं होगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर गौतम की अध्यक्षता में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के अध्यक्ष से मिलने के लिए भी गया है। ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की टीम को लौटाया
वकीलों के आंदोलन के बीच एसडीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री द्वारा दी गई एक करोड़ की ग्रांट के तहत काम करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम एसडीओ के नेतृत्व में अदालत परिसर में पहुंची। जिसे वकीलों ने यह कहकर लौटा दिया कि करीब सप्ताह भर बाद यह काम शुरू करवाएं। अभी वकीलों का आंदोलन चल रहा है। इसके बाद टीम के अधिकारी वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण सर्राफ सहित कई संगठनों ने दिया वकीलों को समर्थन
भाजपा नेता अरुण सर्राफ, एसफआई व समाज सेवी अश्वनी हृतवाल, रमेश जांगड़ा ने वकीलों के धरने को समर्थन दिया है। जिला उपाध्यक्ष विजय, कुलदीप किठाना ने कहा कि जिला प्रशासन वकीलों के साथ ज्यादती कर रहा है।

जारी रहेगा आंदोलन
बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने कहा कि बुधवार को जिला अदालतों में भी काम काज स्थगित किया गया है। जब तक वकीलों की मांग पूरी नहीं हो जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल वे चंडीगढ़ में बार काउंसिल के चेयरमैन से मिलने पहुंचे हैं। एसडीओ या किसी दूसरे अधिकारी उनके जाने के बाद पहुंचे होंगे। अरुण सर्राफ सहित कई संगठनों ने वकीलों का समर्थन किया है। जिसके लिए वे उनके आभारी हैं।


चल रहा है रेवेन्यू कोर्ट का काम-काज
वहीं एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि रेवेन्यू कोर्ट का काम-काज चल रहा है। वे शुक्रवार को भी कोर्ट में बैठेंगी। साथ ही तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने भी बताया है कि कोर्ट में काम काज चल रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जनता को परेशानी ना हो। कई वकीलों के वकालतनामा भी आए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि  राजस्व अदालतों में काम जारी है। वे निर्धारित तिथियों पर अदालतों में आएं। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को आदेश दिए गए थे कि अदालत परिसर में सीएम की घोषणा के तहत काम शुरू किए जाएं। सुबह इसके लिए टीम गई थी। लेकिन वकीलों ने काम कराने से रोक दिया है। उनका प्रयास है कि नोडल एजेंसी होने के नाते यहां जल्द से जल्द काम शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed