{"_id":"5f5e5ee18ebc3e505229cf2b","slug":"advocate-kaithal-news-knl44109599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 21 में कार में घूमने निकले वकील को गोली मार कर कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 21 में कार में घूमने निकले वकील को गोली मार कर कार लूटी
विज्ञापन
advocate
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात आठ बजे सेक्टर 21 में अपने साथी के साथ घूमने निकले वकील जगदीप तंवर को चार बदमाशों ने पैर में गोली मार कर स्विफ्ट कार लूट ली । घायल वकील को जिला अस्पताल मेें इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता जगदीप तंवर ने बताया कि वह अपने दोस्त अरुण राणा के साथ स्विफ्ट कार में सेक्टर 21 में घूमने के लिए निकले थे। पुराने अस्पताल से सेक्टर 21 की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक बाइक से आए चार युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया, उसी समय एक युवक ने पिस्तौल तान दी। दूसरा युवक बाइक से उतरकर दूसरी साइड आ गया। इन युवकों ने कार की चाबी और मोबाइल देने की बात कही। जिस पर वह और उसका दोस्त कार से नीचे उतर गए। कार की चाबी तथा मोबाइल उन्हें सौंप दिए। दो लड़के आगे व दो लड़के पीछे बैठ गए। पीछे बैठते हुए एक युवक ने उसकी ओर फायर कर दिया। जिससे गोली उनके पैर में जा लगी। बाद में चारों युवक कार में सवार होकर चीका की ओर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीएसपी कुलवंत, डीएसपी कृष्ण, एसएचओ सिविल लाइन, एसएचओ सिटी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। एसएचओ अमित कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर वकील के साथ एडवोकेट अरुण राणा ने बताया कि वे दोनों कार में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
बाइक मौके पर छोड़कर भागे युवक । युवक जिस बाइक पर सवार होकर आए थे। उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सिटी-100 बाइक नंबर एचआर-32 जे-6853 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक चोरी की हो सकती है।