{"_id":"66986961abf755161009991d","slug":"advised-to-stay-away-from-bad-company-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432945-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खराब संगत से दूर रहने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खराब संगत से दूर रहने की दी सलाह
Thu, 18 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नारायण सेवा संस्थान शाखा की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय स्कूल कांगथली में आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताने के साथ उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी। साथ ही खराब संगति से दूर रहने के लिए समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व शाखा की टीम डॉ. नरेश गर्ग, ज्ञानचंद भल्ला, शेर सिंह और सोमनाथ ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। सबसे पहले प्राचार्य प्रद्युमन भल्ला ने टीम का स्वागत किया और समाज उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्थान की प्रशंसा की। शाखा के सहसचिव डॉ. नरेश गर्ग ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा संरक्षक सतपाल मंगला, संयोजक डॉ. विवेक गर्ग और सचिव डॉ. अनिल जिंदल के नेतृत्व में सालों से निर्धन, वंचित और दिव्यांगों के जीवन में आशा की एक नई किरण लाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने नशे के प्रमुख कारण बताए और बच्चों को खराब संगति से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही बताया कि मोबाइल के नशे की लत की वजह से बच्चे अपनी आंखें खराब कर रहे हैं और कॅरिअर पर ध्यान नहीं दे पा रहे है।
शेर सिंह ने बताया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर से लाचार बना देता है। जिसकी वजह से वह और उसका परिवार समाज में रहने का हक खो बैठता है।
ज्ञानचंद भल्ला ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के जरूरी उपायों का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि वे खेलकूद और सत्संग का सहारा लेकर नशे से दूर रह सकते हैं। इसके बाद डॉ. नरेश गर्ग ने बताया कि अब दया गुप्ता मानव मंदिर बन रहा है। जो उत्तर भारत के दिव्यांग बंधुओं के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।