फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advaita sect is a symbol of our culture: Prof. Bhardwaj

Kaithal News: अद्वैत मत हमारी संस्कृति का प्रतीक ः प्रो. भारद्वाज

Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Advaita sect is a symbol of our culture: Prof. Bhardwaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक समय में जब भारत वैचारिक रूप से विभिन्न सम्प्रदायों में बंटा गया था, तब सभी संप्रदायों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए गुरु शंकराचार्य ने अद्वैत मत को स्थापित किया। यही अद्वैत मत हमारी सांस्कृतिक एकात्मता का परिचायक है।

यह बात महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने कही। मौका था महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय एवं भारतीय भाषा समिति के संयुक्त तत्वावधान में टीक परिसर में आयोजित जगद्गुरु शंकराचार्य के दर्शन एवं कार्यों पर व्याख्यान का। इसका विषय था भारत की सांस्कृतिक एकात्मता में शंकराचार्य का योगदान।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी के संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल कौशल एवं मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी विरागानंद गिरि रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चितरंजन दयाल कौशल ने कहा कि भारत के विश्वगुरु की परिकल्पना में आदि शंकराचार्य का योगदान महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग पर चलकर अनंत काल तक भारत अखंड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंडलेश्वर स्वामी विरागानंद ने आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन को बताया और आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भारत भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से एक रहे। इसके लिए अध्यात्म और धर्म ही हमारा मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कृष्ण चंद्र पांडे ने किया तथा मंच संचालन डॉ. नवीन शर्मा ने किया। इस अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल सहित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. सत्य प्रकाश दुबे, अधिष्ठाता आईक्यूएसी प्रो. भाग सिंह बोदला, वेद-वेदांग संकाय अधिष्ठाता डॉ. सुरेंद्र पाल वत्स, साहित्य संस्कृति संकाय अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण कौशिक सहित सभी विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed