फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admissions done in about half the seats in colleges

कॉलेजों में लगभग आधी सीटों पर हो चुके दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Admissions done in about half the seats in colleges
कॉलेजों में प्रथम मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का समय सोमवार को समाप्त हो गया। विभिन्न कॉलेजों में अलग-अलग डिग्री कोर्सों में करीब आधी सीटों पर अंतिम दिन तक दाखिला हो गया है। अब कॉलेजों में दूसरी मेरिट सूची लगाने से संबंधित तैयारी की जा रही है, जो 22 सितंबर को लगाई जाएगी। द्वितीय सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 25 सितंबर तक का समय फीस जमा करवाने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के 15 सरकारी और निजी कॉलेजों में विभिन्न डिग्री कोर्सों में 8659 सीटें दाखिले के लिए निर्धारित की गई हैं। अब तक 4 हजार से ज्यादा सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इतने ही दाखिले दूसरी मेरिट सूची के दौरान होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद अगर किसी कॉलेज में किसी भी डिग्री कोर्स में सीटें खाली रहती हैं तो उसे ओपन काउंसलिंग के जरिये 28 सितंबर को भरा जाएगा।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि स्नातक दाखिला प्रक्रिया में लगभग आधी सीटों पर दाखिला प्रथम सूची से हो चुका है। विद्यार्थियों द्वारा तीनों संकायों आर्ट, कॉमर्स एवं विज्ञान में दाखिले करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज में बीए एडिड में 343, बीएससी नॉन-मेडिकल एडिड में 64, सेल्फ फाइनेंस 32, बीकॉम एडिड में 108, सेल्फ फाइनेंस में 32, बीएससी मेडिकल एडिड में 30, सेल्फ फाइनेंस में 03, बीसीए सेल्फ फाइनेंस में 36 व बीबीए सेल्फ फाइनेंस में 22 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। सांध्यकालीन सत्र में बीए में 104, बीकॉम में 34, बीकॉम ऑनर्स में 27 और बीकॉम टैक्स में 5 ने फीस जमा करवाई है।

आईटीआई में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी
दूसरी ओर जिले के 19 सरकारी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। आवेदकों को 30 सितंबर तक का समय पंजीकरण के लिए दिया गया है। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि दाखिले से संबंधित आगामी अनुसूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed