फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admission process will start in ITI from June 6

Kaithal News: आईटीआई में 6 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Admission process will start in ITI from June 6
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश के राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया को लेकर शेडयूल जारी कर दिया है। शेडयूल अनुसार विद्यार्थी आनलाइन आवेदन आगामी 6 जून से लेकर 20 जून तक कर सकेंगे।

दाखिला को लेकर जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कैथल ने दाखिला कमेटियों का गठन कर दिया है। उन्होंने सोमवार को दाखिला कमेटी के सदस्यों की बैठक ली व उन्हें दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। कोई भी छात्र या छात्रा संस्थान में आकर हेल्प डेस्क से नि:शुल्क फार्म भरवा सकते हैं।
विज्ञापन


िले में नौ राजकीय और नौ निजी आईटीआई चलाए जा रहे हैं। इन आईटीआई में करीब पांच हजार विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दाखिला दिया जाता है। हालांकि पिछले कई सालों से आईटीआई में दाखिले को लेकर पूरा मारामारी रही है लेकिन हाल ही में सरकार की ओर से जारी की गई अग्निपथ योजना में आईटीआई डिप्लोमा धारक विद्यार्थियों को बोनस के पांच अंक दिए जाने के चलते इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए ज्यादा पसीना बहाना होगा और मेरिट अधिक ऊंची जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। आईटीआई में हैल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी छह से लेकर 20 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य

कैथल के आईटीआई में होंगे 1200 सीटों पर दाखिले

जिले में नौ राजकीय और नौ निजी आईटीआई चलाए जा रहे हैं। इन आईटीआई में करीब पांच हजार विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दाखिला दिया जाता है। केवल राजकीय आईटीआई कैथल की बात की जाए तो कैथल में 1200 तथा महिला आईटीआई कैथल में करीब 300 सीटें बताई जा रही हैं। राजकीय आईटीआई कैथल में जहां 28 कोर्स चलाए जा रहे हैं वहीं महिला आईटीआई कैथल में आठ कोर्स चलाए जा रहे हैं। कोर्सों करने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे प्रशिक्षण उपरांत किसी भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान में आसानी से नौकरी हासिल कर सकें।

कैथल के आईटीआई में कोर्स ः पलंबर, फीटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, वेल्डर, कॉरपेंटर, कोपा, डीएमसी, डीएमएम, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटीनेंस, इंस्टरूमैंट मैकेनिक, मैकेनिक आरएसी, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मल्टीमीडिया ऐनीमेशन, सॉयल टेस्टिंग एंड क्राप टैक्नीशियन, मशीनीस्ट, मशीनीस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, सीविंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग


कैथल के महिला आईटीआई में चलाए जा रहे कोर्स ः कोपा, स्टेनो अंग्रेजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कोस्टमैटोलाजी, फैशन टैक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीएमसी, डीटीपी
जरूरी दस्तावेज
n
दसवीं या 12वीं का प्रमाण पत्र

n
आधार कार्ड।

n
फैमिली आइडी।

n
ई-मेल आइडी।

n
मोबाइल नंबर।

n
बैंक खाता नंबर।

n
जाति प्रमाण पत्र।

n
रिहायशी प्रमाण पत्र।

n
नवीनतम रंगीन फोटो।

ये हैं जिले की राजकीय आईटीआई
राजकीय आईटीआई
सीटें (अनुमानित)

राजकीय आईटीआई कैथल
1200

राजकीय आईटीआई महिला कैथल
300

राजकीय आईटीआई पूंडरी
500

राजकीय आईटीआई महिला पूंडरी
200

राजकीय आईटीआई कलायत
700

राजकीय आईटीआई राजौंद
500

राजकीय आईटीआई गुहना
150

राजकीय आईटीआई गुहला एट चीका
400

राजकीय आईटीआई पबनावा
500

यहां चलाए जा रहे हैं प्राइवेट आईटीआई
n
जाट प्राइवेट आईटीआई कैथल।

n
रामा प्राइवेट आईटीआई कुतुबपुर।

n
युवराज प्राइवेट आईटीआई बाता।

n
आदर्श प्राइवेट आईटीआई बुढाखेडा।

n
कैथल प्राइवेट आईटीआई मागोमाजरी।

n
ढांड प्राइवेट आईटीआई ढांड।

n
श्रीराम प्राइवेट आईटीआई राजौंद।

n
बीपीआर प्राइवेट आईटीआई पाडला।

n
डाॅ. भीमराव आंबेडकर प्राइवेट आईटीआई पूंडरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed