फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admission process started in B.Ed college

Kaithal News: बीएड कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Admission process started in B.Ed college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। किठाना कॉलेज में बीएड दो वर्षीय और चार वर्षीय बीए बीएड, बीएससी बीएड 2023-24 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बारे जानकारी देते हुए कालेज प्राचार्या निर्मला सिंहरोहा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले किठाना कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय बीए, बीएड, एबीएससी, बीएड 2023-24 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अभ्यर्थी बीएड दो वर्षीय कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके अंतिम तिथि 30 अगस्त है, तथा बीए बीएड बीएससी बीएड वाले अभ्यर्थी सीधे ऑफलाइन फॉर्म किठाना कॉलेज में भर सकते हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर निर्मल सिंहरोहा ने बताया कि दोनों ही कोर्स कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है और दो वर्षीय बीएड के कोर्स के लिए योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है, वही 4 वर्षीय कोर्स के लिए योग्यता 12वीं पास है। इस कोर्स को करने से विद्यार्थी एक साथ दो डिग्रियां प्राप्त करके अपने कीमती 2 वर्ष बचा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह बड़े गर्व का विषय है कि यह कोर्स किठाना डिग्री कॉलेज में पिछले सत्र 2022-23 से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed