{"_id":"67ec42380f96668ae10a8ffe","slug":"administrations-assurance-we-will-not-let-any-problem-arise-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615198-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रशासन का आश्वासन नहीं होने देंगे दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रशासन का आश्वासन नहीं होने देंगे दिक्कत
Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले चीका अनाज मंडी में आने वाली समस्याओं के मुद्दे पर नवनियुक्त मंडी एसोसिएशन ने पूरी तरह कमर कस ली है। उपायुक्त से बातचीत की तो प्रशासन से उन्हें आश्वासन मिला कि किसी भी तरह दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान कर्मचंद गर्ग सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ उपायुक्त प्रीति से मिले और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कर्मचंद गर्ग ने उनके समक्ष समस्याएं रखी। इस पर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि सीजन के दौरान गेहूं खरीद व उठान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे। यदि कोई दिक्कत हो तो उसके लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।
गर्ग ने कहा कि मंडी में जहां गेहूं की खरीद सुचारु रूप से होनी चाहिए वहीं खरीदी हुई गेहूं का उठान भी बिना किसी नजराने के किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा मंडी में जहां कहीं बिजली की व्यवस्था नहीं है, पीने की पानी, सफाई, चौकीदारों की जो भी समस्या होगी उसे तुरंत हल करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले हमारी कोशिश रहेगी कि सभी आढ़तियों का उनकी जरूरत के मुताबिक खाली बारदाना उपलब्ध करवाया जाए ताकि आढ़तियों व किसानों को कोई दिक्कत न आए। इस अवसर पर राइस मिल एसोसिएशन प्रधान हंसराज सिंगला, पूर्व प्रधान ज्ञान गोयल, राजू गौरा, राजेश गोयल, कुलदीप सिंह टटियाना भी मौजूद रहे।