{"_id":"6aa2ef56d2b2eecd740a5596","slug":"administration-swings-into-action-following-commission-agents-demand-arrangements-for-additional-space-to-be-made-soon-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154943-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आढ़तियों की मांग पर प्रशासन हरकत में, अतिरिक्त जगह का जल्द होगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आढ़तियों की मांग पर प्रशासन हरकत में, अतिरिक्त जगह का जल्द होगा इंतजाम
विज्ञापन
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मंडी एसोसिएशन सदस्य राजकुमार जाखौली व राजेश गोयल।
गुहला-चीका। अनाज मंडी में फसल डालने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध न होने की आढ़तियों की समस्या के लिए एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन और इस मुद्दे को अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। प्रशासन ने आढ़तियों और किसानों की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही अतिरिक्त जगह का इंतजाम करने के आदेश जारी किए हैं।
इस संबंध में आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार जाखौली ने बताया कि उनकी ओर से मंडी में फसल डालने के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया था। मार्केट कमेटी के सचिव ने वीरवार को सभी आढ़तियों के नाम पत्र जारी कर लिखित रूप से भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अतिरिक्त जगह की व्यवस्था कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इससे आढ़तियों के साथ-साथ मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
एसोसिएशन पदाधिकारी ने कहा कि फसल सीजन के दौरान मंडी में पर्याप्त जगह उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था हो जाती है तो किसानों को अपनी फसल मंडी में उतारने में परेशानी नहीं होगी और आढ़तियों का काम भी सुचारु रूप से चल सकेगा।