फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ADJ CBI welcomes Sushil Garg on his arrival at Kaithal

एडीजे सीबीआई सुशील गर्ग का कैथल पहुंचने पर किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ADJ CBI welcomes Sushil Garg on his arrival at Kaithal
जिला बार एसोसिएशन में एडीजे सीबीआई सुशील गर्ग के पहुंचने पर प्रधान नफे सिंह बेरवाल व कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधान नफे सिंह ने कहा कि सुशील गर्ग जज बनने से पहले जिला बार एसोसिएशन के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बार एसोसिएशन को बहुत सी किताबें दान में दी है, जो कि वकालत में तथा जज बनने की प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण रूप से उपयोगी हैं। सुशील गर्ग ने युवा वकीलों को प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। जिला बार एसोसिएशन के सचिव मुनीष राठी दिवाल ने उनको बार एसोसिएशन में पधारने पर धन्यवाद किया। बार के उपप्रधान प्रदीप बेरवाल, सह सचिव रितेश सिरोही व कोषाध्यक्ष हेमराज वधवा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलायत में सीबीआई के एडीजे डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने श्री कपिल मुनि महिला महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में बेटियों के लिए तैयार की जा रही लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। डॉ. गर्ग ने कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कुछ पुस्तकें भी कॉलेज में अपनी ओर से दी। कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश कुमार सैनी ने डॉ. गर्ग को बताया कि करीब 3.5 लाख रुपये की लागत से कॉलेज में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। वातानुकूलित पुस्तकालय में 20 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। पुस्तकें भी लाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस समय कॉलेज में लगभग 800 छात्राओं ने प्रथम वर्ष से तृतीय वर्ष तक की कक्षाओं में प्रवेश लिया हुआ है। गर्ग ने कहा कि सत्र शुरू होने के बाद जब भी उन्हें बुलाया जाएगा व जैसे ही समय मिलेगा वे बेटियों से रूबरू अवश्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed