{"_id":"6a94847f7dbc96840502b6a4","slug":"the-bharatiya-kisan-union-has-extended-its-support-to-the-sanitation-workers-strike-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154467-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारतीय किसान यूनियन ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारतीय किसान यूनियन ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन
विज्ञापन
कलायत नगर में लगे कचरे के ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। कलायत में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के लिए जारी हड़ताल को भारतीय किसान यूनियन ने अपना समर्थन दिया है। सोमवार को भाकियू के जिला अध्यक्ष गुरनाम सहारण के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के साथ अपना समर्थन जताया।
किसान नेताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के लिए उनके साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। भाकियू जिला अध्यक्ष गुरनाम सहारण ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी किया जाना उचित नहीं है। यूनियन महासचिव सुरेंद्र चौशाला ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल से उनकी परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाकियू कर्मचारियों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर उनके आंदोलन को आगे भी समर्थन दिया जाएगा।
धरने पर मौजूद कर्मचारी नेता संजीव कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रीतम खेड़ी लांबा, बलवान कौलेखां, जगदीश रामगढ़, शमशेर दुब्बल, कृष्ण दुब्बल, रामपाल खरक व लहरी मटौर सहित भाकियू के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।