{"_id":"6883daef87ca243dde06e497","slug":"addiction-hollows-out-the-family-dr-shyam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700840-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: परिवार को खोखला कर देता है नशा ः डॉ. श्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: परिवार को खोखला कर देता है नशा ः डॉ. श्याम
Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढांड में एनसीओआरडी कैथल के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के एमओ डॉ. श्याम सुंदर ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों, आशा वर्कर, एएनएम ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नशा के दुष्प्रभाव तथा बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ.श्याम सुंदर ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जिसको लग जाए जाने का नाम नहीं लेता। नशा मनुष्य के शरीर के साथ-साथ उसके परिवार को भी खोखला कर देता है। हम सबको मिलकर देश को नशा मुक्त बनाना है। डॉ पंकज शर्मा ने मानसिक रोग व डिप्रेशन के कारण, हानियां तथा उससे बचाव के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। संवाद
नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल में नकोर्ड के तहत नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरूआत में नकोर्ड के प्रभारी पंकज सैनी ने क्लब के उद्देश्यों और लक्ष्य को बताते हुए की। इस अवसर पर पुलिस विभाग से आये सुनील संधू ने नशा मुक्त हमारा गांव, नशा मुक्त हमारा शहर, नशा मुक्त हमारा हरियाणा कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जागरूक किया। नारों के साथ पूरे गांव में रैली निकाली गई। नशा और बच्चों को सहायता के लिए पुलिस प्रशासन के 112 डायल फ्री नंबर का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति के बारे शपथ और नारों के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम सिंह ने की। संवाद
विज्ञापन
इस अवसर पर विक्रम चहल, प्रिया शर्मा, आरजू, स्वीटी, राजेंद्र शास्त्री, सरोज, सुनील, प्रदीप शर्मा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।