{"_id":"67ec3eaa4edf58e8da0fff79","slug":"adc-distributed-bicycles-to-girl-students-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615166-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एडीसी ने छात्राओं को साइकिलें बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एडीसी ने छात्राओं को साइकिलें बांटीं
Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने मंगलवार को जिला के विभिन्न राजकीय स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय जाखौली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भाणा, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बंदराणा में निरीक्षण कर संबंधित स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। पेयजल की समुचित व्यवस्था हो तथा शौचालयों में पूरी साफ-सफाई हो। सभी अध्यापक समय पर स्कूल आएं तथा निर्धारित समय से पहले स्कूल न छोड़े। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। एडीसी ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। कहा कि राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव चला हुआ, इसलिए सभी अध्यापक अभिभावकों को जागरूक करें कि वे बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। संवाद