फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ADC crossed the English Channel with a team of swimmers

Kaithal News: एडीसी ने तैराकों की टीम के साथ पार किया इंग्लिश चैनल

Sat, 28 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
ADC crossed the English Channel with a team of swimmers
कैथल। यदि किसी व्यक्ति में कुछ कर दिखाने का जज्बा और जुनून हो, तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। इस बात को साबित किया है कैथल के एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व उनकी टीम ने। उन्होंने इंग्लैंड से फ्रांस तक समुद्र के 12 डिग्री ठंडे पानी में करीब 47 किलोमीटर लंबे इंग्लिश चैनल को रिले तैराकी के माध्यम से सफलतापूर्वक पार किया।
विज्ञापन


एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि “प्राइड ऑफ इंडिया” नाम से दो टीमें गठित की गईं, जिनमें देशभर से कुल 12 तैराक शामिल हुए। वे 5 जून को केंटरबरी (यूके) पहुंच गए थे। उनकी छह
विज्ञापन


सदस्यीय टीम ने 16 जून को समुद्र में तैराकी शुरू की और लगभग साढ़े 13 घंटे में चैनल पार कर लिया। दूसरी टीम ने 18 जून को अभियान शुरू किया और 11 घंटे 19 मिनट में लक्ष्य पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में उत्तर प्रदेश से आईएएस अभिनव गोपाल, हरियाणा के चरखी दादरी से ईशांत सिंह, महेंद्रगढ़ के बाघोत गांव से राजबीर सिंह, कर्नाटक से अमन शानबाग और मुरीगेप्पा रावसब चन्नानवर, महाराष्ट्र से मानव मोरे, आयुषी कैलाश अखाड़े, आयुष प्रवीण तावड़े और श्रुति विनायक कानाडे, आंध्र प्रदेश से गणेश चालागा तथा पश्चिम बंगाल से राबिन बोडले शामिल रहे। संवाद


इंग्लिश चैनल को पार करना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। इससे पहले वे श्रीलंका और भारत को जोड़ने वाले पाक जलडमरूमध्य में रामसेतु के पास 28 किलोमीटर रिले तैराकी भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।

-दीपक बाबू लाल करवा, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed