फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   acusied dead, depo holder, poison, kaithal

पुलिस हिरासत में डिपो होल्डर ने संदिग्ध हालात में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Tue, 04 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 04 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
acusied dead, depo holder, poison, kaithal
परिजनों ने पुलिस पर लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीवन पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए छेड़छाड़ के आरोपी डिपो होल्डर की संदिग्ध हालात में निगले गए जहरीले पदार्थ के कारण सोमवार शाम शाह अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक शाह अस्पताल में परिजनों व गांव के लोगों का तांता लगा हुआ था। लेकिन किसी आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। यहां पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को लोगों ने दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं एसपी ने कहा कि मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी गुहला को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

गांव के मलिकपुर निवासी मृतक 32 वर्षीय जयपाल के भाई कुलदीप, चाचा रामकुमार ने बताया कि पुलिस करीब दो बजे जयपाल को गांव से लेने के लिए आई थी।

पुलिस ने बताया कि सीवन पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत आई है। लेकिन उन्हें यह नहीं बताया कि क्या शिकायत आई है। चार पुलिस कर्मचारी उसे हिरासत में लेकर चले गए और कहा कि गांव के चार-पांच गणमान्य व्यक्ति पुलिस थाने में आ जाएं। करीब बीस से पच्चीस मिनट बाद वे पीछे-पीछे गए। इसी बीच वही पुलिस टीम उन्हें गांव फिरोजपुर में मिली। पुलिस कर्मियों ने उन्हें जयपाल को संभलवाते हुए कहा कि इसे ले जाओ, इसने जहर खा लिया है। वे उसे लेकर तुरंत सीवन के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए कैथल रेफर कर दिया। वे करीब साढ़े तीन बजे उसे लेकर कैथल के शाह अस्पताल आए। यहां लगभग आठ बजे उसने अंतिम सांस ली। परिजनों ने कहा कि वे चार बजे से लेकर उसकी मौत तक पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से मांग करते रहे कि उसका बयान दर्ज किया जाए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुला लिया जाए। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को दौड़ाया
उधर, गांववासी अस्पताल में जानकारी लेने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े। इन पुलिस कर्मियों ने भाग कर अपना पीछा छुड़ाया। समाचार लिखे जाने तक गांव के लोगों की अस्पताल के बाहर भीड़ उमड़ी हुई थी। पुलिस का आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यक्ति के खिलाफ गांव की ही एक बारहवीं कक्षा की छात्रा के बैग में मोबाइल डालकर छेड़छाड़ की शिकायत परिजनों ने सीवन पुलिस थाने में दी थी। जिसमें उसके खिलाफ सोमवार को ही केस दर्ज किया गया है। जैसे ही उसे पता चला कि उसे पुलिस गिरफ्तार करने के लिए आ रही है। उसने घर में ही जहर खा लिया। पुलिस कर्मचारी जब उसे लेकर गए तो उसकी हालत बिगड़ गई। जिस बारे में परिजनों को सूचित किया गया। इसके बावजूद भी यदि किसी पुलिस कर्मचारी का जहर खिलाने या देने में हाथ पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुहला पुलिस उपाधीक्षक को मामले की जांच सौंप दी गई है।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed