फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action will be taken against those who disturb peace: SP

Kaithal News: शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई ः एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who disturb peace: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एसपी उपासना ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बैठक की। इसमें एसपी ने कहा कि चुनाव में शांति भंग करने वाले या किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगें।

एसपी ने बैठक में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में रात्रिकालीन पेट्रोलिंग जागरूकता के साथ करें। अवैध शराब,नशा तस्करी पर पुरी तरह से रोक लगाए। एसपी ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रबंधक सुनिश्चित करें कि चुनाव के सबंध में लगाए गए नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी संजीदगी से कार्य करकें। वहीं, गुहला डिविजन में पंजाब पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी करे।
विज्ञापन


एसपी ने चिह्नित संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों और बूथों को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रबंधक ऐसे स्थानों पर स्वयं जाकर हालातों का जायजा लेते रहें। कहा कि उद्घोषित व बेल जंपर अपराधियों को अधिक से अधिक गिरफ्तार करे। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि डयूटी में कोताही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर उमेद सिंह, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी गुरविंद्र सिंह व सभी थाना प्रबंधक और सुरक्षा शाखा प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण त्योहार चुनाव

गुहला-चीका। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण त्योहार है। हमें पूरी जानकारी और समझदारी के साथ इस त्योहार का हिस्सा बनना चाहिए। यह विचार सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार ने कई गांवों का दौरा करते हुए उपस्थित लोगों को कहे।


उन्होंने गांव टटियाना, संदरेहडी व सींह में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण लोगों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 26 अप्रैल तक नई वोट बनाने का कार्य जारी रहेगा और गांव के हर योग्य व्यस्क व्यक्ति की वोट बनवाना सुनिश्चित करें। उप पुलिस अधीक्षक गुहला कुलदीप सिंह ने कहा कि किसी भी बहकावे में आकर चुनाव के समय हमें आपसी भाईचारा और प्यार नहीं बिगडऩे देना है। कुलदीप सिंह ने कहा कि हमें शांतिपूर्वक गुप्त मतदान द्वारा चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना है। कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी असलहा धारी 15 अप्रैल तक असला संबंधित थानों में जमा करवा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed