{"_id":"69ea68c734ed9743f8096954","slug":"action-will-be-taken-against-minors-driving-vehicles-dsp-gurvinder-singh-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148378-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों के वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई : डीएसपी गुरविंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिगों के वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई : डीएसपी गुरविंद्र सिंह
Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संदर्भ में पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज किया है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष व अन्य शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएसपी ने कहा कि कई स्कूलों में नाबालिग छात्र दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाकर पहुंच रहे हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना उनके साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
उन्होंने बताया कि बालिग विद्यार्थी भी कई बार नियमों की अनदेखी करते हैं, जैसे बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना और ओवरस्पीडिंग करना। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएसपी ने शिक्षा विभाग से कहा कि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित हो सके। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यदि कोई अभिभावक ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।