{"_id":"677c3748e943be7eba08c48c","slug":"accused-who-kept-smack-in-the-house-to-implicate-in-drug-smuggling-case-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-555209-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए घर में स्मैक रखने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए घर में स्मैक रखने वाला आरोपी काबू
Tue, 07 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किसी और को नशा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए उसके घर में स्मैक रखने वाले आरोपी को चीका पुलिस ने काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 दिसंबर को थाना चीका पुलिस के एसआई सतीश कुमार की टीम को सूचना मिली कि कल्लर माजरा निवासी जरनैल सिंह के घर में घुसते ही दाहिने तरफ चारा काटने के गंडासे के पास चिट्टा/स्मैक रखी हुई है। पुलिस टीम ने जरनैल के मकान पर दबिश दी । वहां मकान पर कल्लर माजरा निवासी बंता राम व महिला पालो देवी हाजिर मिली। उनके सामने चारा काटने के गंडासे के पास दीवार की तरफ पड़ी काली चप्पलों को चेक किया तो चप्पल बीच में से कटी हुई थी। जिसमें एक पॉलिथिन में नौ ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुई। महिला व बंताराम ने बताया कि यह पदार्थ किसी व्यक्ति ने हमें फंसाने के लिए रखा हुआ है। मौके पर आए सरपंच व पूर्व सरपंच ने भी कहा कि उक्त परिवार नशा बेचने का काम नहीं करता है। इस बारे थाना चीका में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच थाना चीका पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम ने करते हुए जरनैल सिंह के घर पर उक्त स्मैक रखने वाले आरोपी कल्लर माजरा निवासी बैशाखी राम को काबू कर लिया गया। आरोपी बैशाखी राम ने कबूल किया कि वह नशा तस्करी का काम करता है। जरनैल सिंह गांव में नशा विरोधी कमेटी का उपप्रधान है व उक्त कमेटी उसका नशा नहीं बिकने देती थी। उसने जरनैल सिंह को फंसाने के लिए उसके मकान में उक्त स्मैक रखकर पुलिस को सूचना दी थी।