{"_id":"6a76183310deb89781082040","slug":"accused-wanted-for-robbery-snatching-and-theft-opens-fire-on-police-team-subdued-after-an-encounter-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153415-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस टीम पर डकैती, स्नैचिंग और चोरी के आरोपी ने की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस टीम पर डकैती, स्नैचिंग और चोरी के आरोपी ने की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद किया काबू
विज्ञापन
घटना स्थल से घायल बदमाश को लेकर आती पुलिस टीम। प्रवक्ता
कलायत/कैथल। कलायत में बाता-चौशाला रोड पर वीरवार आधी रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें डकैती, स्नैचिंग और चोरी के आरोपी टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची की बांई टांग में गोली लगी। गोली लगने से आरोपी मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया। यह कार्रवाई गश्त के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान, टोहाना और कैथल में डकैती, स्नैचिंग और चोरी की 13 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ करेगी।
पुलिस पर की फायरिंग : डीएसपी
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीआईए कलायत की टीम वीरवार रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए कलायत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्तौल के साथ बाता-चौशाला रोड पर मौजूद है। आरोपी पूंडरी और बाता में हुई चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब एक बजे बाता-चौशाला रोड पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और अवैध पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किए लेकिन आरोपी ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से कार्रवाई की।
विज्ञापन
एक ही रात में 14 दुकानों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डे के पास स्थित पांच दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले 28 जुलाई की रात पूंडरी में एक ही रात में नौ दुकानों में सेंधमारी की गई थी। दोनों मामलों में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान के सीकर स्थित थाना उद्योग नगर में स्नैचिंग और चोरी के पांच मामले, रावतसर राजस्थान में चोरी के तीन मामले, कोटा राजस्थान में डकैती के दो मामले और सिटी टोहाना में चोरी की तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
अब तक हुई मुठभेड़
18 सितंबर 2020 – तत्कालीन सीआईए-1 पुलिस ने असंध रोड बांगड़ नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद नवदीप उर्फ छोटू (जैजवंती, जींद), हरीकेश उर्फ टोनी बाबा (चीका) और शेखर उर्फ हैप्पी (दिल्ली) को गिरफ्तार किया।
29 मई 2022 – तत्कालीन सीआईए-1 ने किठाना-सढींल रोड पर मुठभेड़ के बाद नवदीप उर्फ नवी (लांबाखेड़ी) को गिरफ्तार किया। वह कलायत की कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले में वांछित था।
15 मार्च 2024 – स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने राजौंद क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पूंडरी मिठाई दुकान फायरिंग और फिरौती मामले के आरोपी अनूप उर्फ फैजल (झज्जर) को मार गिराया।
14 मई 2024 – एसडीयू ने पूंडरी-फरल मार्ग स्थित सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद अमित (गांव पाढ़ा, करनाल) को गिरफ्तार किया। उस पर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
26 अप्रैल 2026 – गांव खुशहाल माजरा के पास मुठभेड़ में एसडीयू ने रवि उर्फ निंजा (रंभा, करनाल) को गिरफ्तार किया। वह चीका मोबाइल शोरूम फायरिंग मामले में शूटर उपलब्ध कराने का आरोपी था।
4 मई 2026 – फरल क्षेत्र में पुलिस और सतबीर उर्फ सत्ते के बीच मुठभेड़ हुई। 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।
21-22 मई 2026 – कलायत क्षेत्र में खडालवा के पास मटौर-बढ़सिकरी रोड पर मुठभेड़ के दौरान डेरा लूटकांड के आरोपी रजत और मंगल को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।
13 जून 2026 – कलायत सीआईए और एवीटी की टीमों ने शुगर मिल व गांव ग्योंग के खेतों में दो मुठभेड़ों के दौरान होटल व स्कूटी-नकदी लूट मामले के 3 आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
31 जुलाई को जिले के फरल में सिरसा ब्रांच नहर पर 11 बजे पुलिस ओर नशा तस्कर की मुठभेड़ हुई थी। इसमें आरोपी संदीप मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था।