फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of robbery caught from footage, sent on remand

कैथल: फुटेज से लूट के आरोपी पकड़े, रिमांड पर भेजा

Tue, 21 Feb 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery caught from footage, sent on remand
कैथल। पुलिस ने चीका में 13 फरवरी को बैंक में नकदी जमा करवाने गए कार एजेंसी कर्मचारी से लूट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कार तलाशी। इसके बाद जानकारी के आधार पर कुरुक्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को कार सहित काबू किया है। ये कई साल से कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों के खिलाफ तीनों जिलों में दर्जन भर मामले दर्ज हैं। एक आरोपी को यमुनानगर में न्यायालय ने सजा भी सुनाई है। इसके बावजूद ये युवक अपने इस धंधे से बाज नहीं आ रहे थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी एसपी मकसूद अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को एचडीएफसी बैंक के बाहर मारुति एजेंसी के एक कर्मचारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अज्ञात युवक एक लाख रुपये लूट फरार हो गए थे। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में कैथल के एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। इसके बाद होश आने पर गुहला निवासी पीड़ित रोशन सैनी के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीआईए वन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर कुरुक्षेत्र के गांधीनगर निवासी रवि कुमार व पीपली निवासी धन बहादुर को दबोच लिया है। एसपी ने खुलासा किया कि बैंक के बाहर के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को एक कार की जानकारी मिली। यह कार आरोपी रवि के नाम थी। इसके आधार पर पुलिस इनके पास पहुंचीं। ये युवक कैथल के करनाल रोड से काबू किए। पूछताछ के बाद पूरा मामला साफ हो गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी कई साल से बैंकों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अकेले कैथल में ही ये युवक सात वारदातों को अंजाम देकर साढ़े तीन लाख से अधिक की राशि लूट चुके हैं। इसके अलावा यमुनानगर में तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वहां ये गिरफ्तार भी हो चुके हैं। बाहर आकर फिर से वारदातें करने लगे। इसके अलावा इनके खिलाफ कुरुक्षेत्र में भी मामला दर्ज है। एसपी ने कहा कि दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी बैंक में नोट के साइज में कागज काटकर उस पर नोट लगा बैंक में पैसे जमा करवाने के बहाने घुसते थे और बाद में एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाकर उसे बाहर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर फरार हो जाते थे। ये अपने साथ सफेद पाउडर रखते थे। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि ये कहां से नशीला पदार्थ लाते थे। चीका में भी इन युवकों ने पीड़ित को अपनी बातों में उलझाया और उसे बाहर लाकर नशीला पदार्थ पिला नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed