फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of murderous attack on asking for borrowed money arrested

उधार के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on asking for borrowed money arrested
पुलिस ने उधार के पैसे मांगने पर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से डंडे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उधार के पैसे मांगने कारण कातिलाना हमला करने के मामले मे थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई भीम सिहं ने आरोपी संजू उर्फ संदीप कुमार निवासी बलराज नगर देवीगढ़ रोड कैथल को गिरफ्तार करके आरोपी का न्यायालय से दो दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपी से पूछताछ उपरांत पुलिस द्वारा वारदात में लिप्त आरोपी संजू के भाई बोबी उर्फ मनजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा वारदात मे प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर लिए गए। इस मामले में मोहमद आजब निवासी सुभाष नगर कैथल की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले अनुसार उसका साला गुलरेज तथा बोबी देवीगढ़ रोड फाटक के नजदीक आरा मशीन पर लेबर का काम करते है। गुलरेज ने बोबी को पैसे उधार दे रखे थे, 27 जून की शाम आरा मशीन पर गुलरेज ने बोबी से पैसे मांगे गए तो बोबी ने अपने भाई संजू को आरा मशीन पर बुला लिया। दोनों ने उसे चोटें मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed