फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of fraud on remand for three days

Kaithal News: ठगी के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Sun, 15 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud on remand for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला सिरसा के गांव फुलकान निवासी संजय उर्फ संजू को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आहूं गांव निवासी शमशेर सिंह की शिकायत अनुसार वह व उसका दोस्त अपने बेटों को विदेश भेजना चाहते थे। ऐसे के उनके किसी जानकार के जरिये उसकी पहचान सागर और निमित्त चोपड़ा नामक व्यक्ति से हो गई। इन लोगों ने युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर अलग-अलग समय में 32 लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से ले लिए और जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजने के बात कही।
विज्ञापन


आरोपियों ने ये रुपये दो अगस्त 2023 से लेकर दो सितंबर 2023 के बीच लिए थे। रुपये लेने के काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों ने उनके बच्चों को विदेश नहीं भेजा तो उन्होंने उनसे इस संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो आरोपी आना-कानी करने लगे, लेकिन जब विदेश भेजने या फिर रुपये वापस देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

ऐसा करके आरोपियों ने 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी संजय भी उक्त वारदात में आरोपियों के साथ शामिल था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed