{"_id":"68d5a310c7d25727fb0d2cda","slug":"accused-of-fraud-arrested-from-odisha-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138412-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठगी का आरोपी ओडिशा से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठगी का आरोपी ओडिशा से काबू
Fri, 26 Sep 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:31 AM IST
सार
कैथल जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 60.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने आरोपी सुधांशु शेखर नायक को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से लोगों में डिजिटल धोखाधड़ी को लेकर चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 60.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ओडिशा के खुर्दा जिले के विद्या गिरी विहार निवासी सुधांशु शेखर नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गुहला निवासी इकबाल ने शिकायत दी थी कि 6 जुलाई को उसने फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। लिंक खोलने पर एक्सिस डायरेक्ट नाम की वेबसाइट खुली। मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद उस पर उसका खाता बना दिया गया। इसके बाद वॉट्सऐप पर आए संदेशों में उसे निवेश पर आठ प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया गया।
शुरुआती छोटे-छोटे लेनदेन में लाभ दिखाकर उसका विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद उसने अलग-अलग खातों में रकम डालनी शुरू की और कुल 60.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने मुनाफा निकालने या अपनी पूंजी वापस लेने की कोशिश की तो न तो रकम निकली और न ही लगाए हुए रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन
ठग लगातार उसे बैंकों और सेबी के फर्जी सर्टिफिकेट भेजते रहे ताकि उसका भरोसा बना रहे। 15 जुलाई को जब उसने ऐप खोलने की कोशिश की तो उसमें लिखा आया कि उसका पैन कार्ड मिसमैच है। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
शिकायत में बताया गया कि पहले चरण में 102 रुपये और फिर 49,905 रुपये बताए गए खातों में डाले थे। वॉलेट में मुनाफा दिखने पर वह लगातार रकम डालता चला गया और अंततः 60.5 लाख रुपये गंवा बैठा। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की।