फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of filling garbage trolley with bricks and stones, Congress councilor caught the game

Kaithal News: कूड़े की ट्रॉली में ईंट-पत्थर भरने का आरोप, कांग्रेस पार्षद ने पकड़ा खेल

Sat, 14 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of filling garbage trolley with bricks and stones, Congress councilor caught the game
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर से कूड़ा उठाने वाली सुगम स्वच्छता एजेंसी फिर विवादों में घिर गई है। वार्ड-11 से कांग्रेस पार्षद सुशीला शर्मा ने आरोप लगाया है कि कूड़े की ट्रॉलियों में ईंट, पत्थर, रेत और राख जैसे मलबे को मिलाकर वजन बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक भुगतान लिया जा सके।
पार्षद ने अपनी टीम के साथ खुराना रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट और जींद रोड पर ऐसी ट्रॉली पकड़ने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पार्षद का आरोप है कि सुगम स्वच्छता एजेंसी, नगर परिषद अध्यक्ष और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से कूड़े के वजन का खेल चल रहा है। कूड़े के नाम पर मलबा तौलकर नियमों के विरुद्ध भुगतान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबूत सामने आने के बावजूद अभी तक किसी तरह की जांच या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एजेंसी शहर से रोजाना 90 से 100 टन कचरा उठाने का दावा करती है। प्रति टन 2350 रुपये के हिसाब से एजेंसी को प्रतिदिन करीब 2.35 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। ऐसे में यदि वजन बढ़ाने के लिए मलबा मिलाया जा रहा है तो यह
सीधे तौर पर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने जैसा है।
कांग्रेस पार्षद का कहना है कि उन्हें काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसी वजन बढ़ाने के लिए अवैध हथकंडे अपना रही है। इसी आधार पर जब उन्होंने अचानक मौके पर जाकर जांच की तो कूड़े की ट्रॉली के निचले हिस्से में भारी मात्रा में निर्माण कार्य का मलबा और ईंटें भरी मिलीं।
उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई न होना अधिकारियों और एजेंसी के बीच मिलीभगत की ओर इशारा करता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और पिछले तौल रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।
घोटाले की आशंका : पार्षद ने कहा कि यदि कूड़े में पत्थर और मलबा मिलाकर वजन बढ़ाया जा रहा है तो यह स्वच्छता के नाम पर घोटाले की बू देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी कागजों में फर्जी आंकड़े दिखाकर सरकारी खजाने को चूना लगा रही है। इससे पहले भी एजेंसी की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन कथित सरपरस्ती के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि मिलती है तो जरूर संज्ञान लिया जाएगा। ट्रॉली में मलबा केवल लोड किया गया था या तौला भी जा रहा था, यह अलग-अलग बातें हैं और जांच का विषय है। जब-जब सुगम स्वच्छता एजेंसी ने नियमों की अवहेलना की है, उस पर जुर्माना लगाया गया है।

-सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed