फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of feeding poison to married woman if boy is not born, death

लड़का पैदा न होने पर विवाहिता को जहर खिलाने का आरोप, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of feeding poison to married woman if boy is not born, death
जिला में दो अलग-अलग पुलिस थानों में आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव भाना निवासी विक्रम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 20 साल पहले गांव भैणी माजरा में कुलदीप के साथ हुई थी। उस पर चार लडकियां हैं। उसका जीजा लड़का न होने के कारण उसकी बहन सुमन को प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करता था। मामले में समझौता को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन वह बाज नहीं आया है। 13 अक्तूबर को उसके जीजा कुलदीप ने अपनी पत्नी सुमन के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी बहन सुमन(40) की मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ अधिनियम 306 के तहत केस दर्ज किया है। इसी प्रकार दूसरे मामले में चीका थाना में एक युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में गांव चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी मनीष कुमार ने मरने से पहले पुलिस को बताया था कि उसकी मां प्रेम प्रसंग में किसी अन्य व्यक्ति के साथ उससे अलग रहती थी। 10 अक्तूबर को चीका में उसकी मां मिली। उसने अपनी मां से कहा कि उसने ऐसा काम करके समाज में उसकी बेइज्जती करवा दी है। वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा है। इसके बाद उसकी मां ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद उसने गांव में पहुंचकर सल्फास निगल ली। इसके बाद ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। गुहला क्षेत्र डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed