फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of attempt to murder arrested

हत्या का प्रयास का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempt to murder arrested
क्रिकेट मैच देखने गए युवक के साथ मारपीट करने और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान मरदान खेड़ा जिला करनाल निवासी जोगा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि बाकल निवासी वीरकौर ने शिकायत दी थी कि सात मई को उसका छोटा लड़का सुखविंद्र क्रिकेट मैच देखने गया था। जब काफी देर तक उसका लड़का घर वापस नहीं आया तो वह अपने लड़के को देखने गई। इस दौरान गांव में मंदिर के पास जसबीर, निर्मल दोनों निवासी बाकल, काका निवासी राजौंद, साहिब सिंह, हरविंद्र, जोगा सिंह सभी निवासी मरदानखेडा, अमनदीप निवासी मंडवाल व अन्य चार-पांच व्यक्ति उसके लड़के के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद वीरकौर की शिकायत पर थाना पूंडरी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास की धारा जोड़ते हुए जांच की और आरोपी जोगा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। बुधवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed