फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused in money grab on remand for three days

Kaithal News: रुपये हड़पने में आरोपी तीन दिन रिमांड पर

Thu, 09 May 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accused in money grab on remand for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर एप इंस्टॉल करवाकर 68 हजार रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी हनुमान नगर नरवाना निवासी आशीष कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर तीन दिन रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार 12 अक्तूबर 2023 को उसके पास फोन आया और फोन कर्ता ने कहा कि आपके आरबीएल के क्रेडिट कार्ड पर जो प्वाइंट है उनको आप नकदी में रिडिम कर लो। इसके लिए उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर एप इंस्टॉल करवा लिया। एप पर मांगी गई डिटेल उसने भर दी तो इसके बाद उसके फोन पर पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। इस बीच उसके खाते से कुल 68140 रुपये कट गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आशीष धोखाधड़ी के किसी अन्य मामले में भोंडसी जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed